नेटवर्क छतरपुर। 26 जनवरी 74वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि कलेक्टर छतरपुर संदीप जी आर ने जिला मुख्यालय के बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
तत्पश्चात राष्ट्रगान शुरू हुआ एवं परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
राष्ट्रीय पर्व की गरिमा लगातार हो रही वर्षा से आगे रही। परेड दल में शामिल 09 विभिन्न टुकड़ियां मैदान में ध्वज के सम्मान में खड़ी रहीं।