बल्देवगढ़(टीकमगढ़)। एक ओर जहां शासन के द्वारा गणतंत्र दिवस को उत्साह पूर्वक मनाने की संपूर्ण देशवासियों से अपील की गई जिसमें बरसात का मौसम होते हुए भी नन्हे मुन्ने बच्चे दूर-दूर से अपने-अपने स्कूलों से पैदल लाइनों में चलते हुए जनपद पंचायत पहुंचे जहां पर जनपद पंचायत प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं साथ ही उक्त प्रांगण में बैठने की व्यवस्था ना होने के कारण अफरा-तफरी मची हुई है बच्चों के बीच धक्का-मुक्की हो रही है जिसमें कई नन्हे मुन्ने बच्चे चपकर चिल्ला रहे हैं तो कहीं बच्चे जोखिम भरी जगहों पर बाउंड्री वाल पर चढ रहे इस प्रकार से देखा जा रहा है कि सरेआम अधिकारियों की देखरेख में यह लापरवाही हो रही है जब इस संबंध में जनपद सीईओ प्रभास राज घनघोरिया से बात की गई तो उनका कहना है कि राजस्व विभाग की व्यवस्था है मैं क्या कर सकता हूं साथ ही कई अधिकारी मंच से गायब है तो इससे अंदाज लगा लीजिए कि किस प्रकार से अधिकारी मंच पर भाषण देते हैं और अपने आप को बेहतर समझते हैं लेकिन यह व्यवस्थाएं यह पोल खोल रही है कि यह खोखले वादे सिर्फ कागजों में ही सीमित है बच्चे उदास होकर घर लौट रहे हैं दूर-दूर से आए बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखना चाहते थे लेकिन व्यवस्थाएं देखते ही निराश घर वापस लौटे
जिम्मेदारी के नाम पर अधिकारी मंच से ही एक-दूसरे का झाड़ रहे पल्ला
वही भारतीय जनता पार्टी बलदेबगढ नगर अध्यक्ष का कहना है कि मुझे भी आमंत्रित किया गया था लेकिन मुझे बैठने की व्यवस्था नहीं मिला साथ ही छोटे छोटे बच्चे भी कार्यक्रम स्थल से मायूस लौटे।