Translate

शुक्रवार, 13 जनवरी 2023

घुवारा। अतिक्रमणकारी हुए बेकाबू पार्षद पुत्र ने सरकारी रेलिंग की गायब।

                  

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। नगर परिषद कार्यालय घुवारा के सामने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कारी बेकाबू होकर फुटपाथ पर किया जा रहा है अतिक्रमण जिसमे निकाली जा रही है जाली इसमें प्रशासन का कोई ध्यान नही दिया जा रहा है तानाशाही की साथ वार्ड नंबर 12 के पार्षद दलसीगा अहिरवार पुत्र दिनेश अहिरवार द्वारा ठेकेदारी की जाती है इसी को देखते दिनेश अहिरवार के माध्यम से प्रशासन की रेलिंग को उखाड़ कर फेंक दी गई है।

इस पर नगर परिषद द्वारा कोई करवाही नही की गई इसमें c.m.o राजेश खटीक के मिल जुलकर काटी जा रही है और लापरवाही बरती जा रही है देख कर भी अनदेखा किया जा रहा है रात के समय में जिससे किसी को पता नहीं पढ़े रात में काट ली जाती है।

 इस पर नगरीय प्रशासन नगरपालिका के सामने से ही काट ली गई है नगरीय प्रशासन देखता रहा है जिसमे बुधवार को 10 फिट निकाली गई उसके बाद गुरुवार को 30 फिट काट ली गई है इसपर नगर परिषद के समस्त स्टाप देखता रहता है  जानते हुए भी कोई कार्यवाही नही की जा रही है।

इस बारे में सीएमओ राजेश खटीक जी से बात की तो उनका कहना है जिसमें यह कार्य किया है उसके खिलाफ मैं रिपोर्ट भी करूंगा और कार्रवाई भी करूंगा।