//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। घुवारा तहसील की बछेडी नदी के पुनर्जीवित कराने के लिए परमार्थ समाज सेवी संस्था द्वारा तथा किसान युवाओ को साथ में लेकर नदी बचाओ पुनर्जीवन पदयात्रा शुरू की है। पदयात्रा में परमार्थ समाज सेवी के कार्यकर्ताओं के साथ गांवों में किसानों नदी की जमीन को कब्जा मुक्त करने की अपील कर रहे हैं।बछेडी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए शुक्रवार को पदयात्रा निकाली गई जो 2 किलोमीटर दूर तक की गई नदी किनारे बसे ग्रामों के लोगो का कहना है कि यहां हम सभी किसान खेती कर रहे किसानों से बातचीत की। किसानों से नदी के क्षेत्र पर जिनका कब्जा है। उसको कब्जा मुक्त करने की अपील की।,हम स्वयं श्रमदान करके नदी को पुनर्जीवित करने में सहयोग देने को तैयार हैं। परमार्थ समाज सेवियों द्वारा तथा सभी किसानों द्वारा नदी से संबंधित नारे लगाए गए!
पानी की जंग में हम सब संग में, हम सबने ठाना है बछेडी नदी को पुनर्जीवन बनाना।
इस प्रकार से नारे लगाते हुए किसानों ने नदी किनारे यात्रा निकाली इस यात्रा का उद्देश्य है कि हर गांव को को पानीदार बनाना है हम सभी नदी किनारे पानी हमेशा पानी रहे इस मौके पर परमार्थ समाज सेवी संस्था प्रदेश समन्वयक मानवेंद्र सिंह के जिला समन्वयक धनीराम रैकवार , ब्लॉक संयोजक जीतेन्द्र सिंह परमार सहित सभी किसान लोग उपस्थित रहे
इनका कहना है....
ऐसी नदियां जिसमे लंबे समय तक पानी नहीं रह पाता है उन नदियों को पुनर्जीवन करके उनमें लंबे समय तक पानी लाया जा सकता है।
(मानवेंद्र सिंह प्रदेश समन्वयक परमार्थ समाज सेवी संस्था घुवारा)