Translate

शुक्रवार, 20 जनवरी 2023

बाजना में कैरियर मेले का हुआ आयोजन।

 

//नीरज चौबे//

बाजना(छतरपुर)। आज दिनांक 20 /01/2023 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाजना में कैरियर मेले का आयोजन किया गया।

स्कूल प्रबंधन प्राचार्य संतोष कुमार राय व व्यवसायिक प्रशिक्षकों द्वारा स्कूल में चलाए जा रहे दो पाठ्यक्रम जिसमें आईटी विषय में व्यवसायिक प्रशिक्षक नितिन त्रिवेदी एवं रिटेल में व्यवसायिक प्रशिक्षक दिलीप विश्वकर्मा द्वारा प्रशिक्षण का कार्य कराया गया।

उल्लेखनीय है कि समय-समय पर इन प्रशिक्षकों द्वारा ट्रेड से संबंधित बच्चों को औद्योगिक भ्रमण अतिथि  विद्वान जॉब ट्रेनिंग जैसी गतिविधियां कराई जाती है।