Translate

शुक्रवार, 20 जनवरी 2023

घुवारा। कैरियर मेले के भव्य आयोजन का नगर अध्यक्ष गुड्डी जाहर सिंह ने किया शुभारंभ।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। शासन के निर्देशानुसार विद्यालय में प्राचार्य बीएल प्रजापति के मार्गदर्शन में भव्य कैरियर मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ नगर परिषद घुवारा अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी जाहर सिंह द्वारा सरस्वती पूजन के साथ किया गया।                       

•  शास कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा में विभिन्न काउंसलर एवं अधिकारी।                       

सर्वप्रथम घुवारा तहसीलदार सुनील वाल्मीकि द्वारा सिविल सेवा में जाने हेतु बच्चों को  जानकारी प्रदान की गई। उसके बाद द्वारा थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार रोहित द्वारा पुलिस सेवा में जाने के लिए छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन दिया गया। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय छतरपुर से प्राध्यापक श्री गौरव स्वरूप निगम ए

 द्वारा उच्च शिक्षा हेतु टिप्स दिए गए। उद्योग विभाग छतरपुर से आए श्री नायक जी द्वारा स्वयं का उद्योग संचालित करने के लिए विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। आईटीआई बड़ा मलहरा महाविद्यालय के शिक्षक अंकुर जैन द्वारा कैरियर के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। 

•  घुवारा नगर के युवा डॉ निखिल जैन ने नीट की तैयारी की दी जानकारी।

नगर घुवारा के कैलाश जैन के पुत्र निखिल जैन जिन्होंने नीट परीक्षा पास की, ने भी नीट परीक्षा की जानकारी दी जिसकी दोनों बहिनों ने भी नीट पास किया।  डॉ निखिल जैन के पिताजी ने कहा कि माता पिता तो केवल पालन पोषण करते हैं बाकि गुरु ही जिम्मेदारी निभाते उनके भविष्य और मार्गदर्शन करने में। 

•   कैरियर प्रभारी विनोद कुमार जैन द्वारा दी गई जानकारी।

बच्चों को आई सी एस कैरियर ऐप डाउनलोड कराकर जानकारी प्रदान की गई । बच्चों और काउंसिल्स के बीच परस्पर संवाद हुआ जिससे छात्र छात्राओं के मन और दिमाग में कैरियर से संबंधित जो भ्रम और संदेह थे वो दूर हुऐ। इस कार्यक्रम में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा की कक्षा 9 से 12 तक की सभी छात्राएं उपस्थित रहे तथा संकुल स्तरीय हाई स्कूल बंधा चंदौली एवं पनवारी के छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे जिन्होंने कैरियर के बारे में मार्गदर्शन प्राप्त किया। 

•  पत्रकर बंधू, अविभावक और अन्य संस्थाओं के शिक्षक रहे उपस्थित।

 शालिकराम प्रजापति प्रभारी प्राचार्य बंधा चंदौली, गोकल अहिरवार, शशि कला जैन, मीना जैन,रघुवर प्रसाद कारपेंटर, राकेश प्रसाद शुक्ला प्रभारी बारों उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक महेंद्र कुमार प्रजापति, मनोज जैन , राजेश कुमार सेन, राजू प्रजापति , सुलोचना जैन , अस्फान अली, पवन कुमार असाटी, राकेश कुमार सोनी, जितेंद्र कुमार साहू ,नंदकिशोर अहिरवार, दामोदर प्रजापति ,विपुल गुप्ता, अदिति नामदेव, वर्षा  पटेरिया ,अशोक कुमार जैन ,अजय कुमार जैन, संजय कुमार जैन, पिंकी विश्वकर्मा ,जानकी प्रसाद पुष्पक ,अनीता कुजुर ,भागवती प्रजापति आदि उपस्थित रहे। अंत में संस्था प्राचार्य ने विभिन्न विभागों के अधिकारी, काउंसलर और नगर अध्यक्ष एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।