//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। सत्ता के नशे मे चूर भाजपा के कार्यकर्ता की दबंगई लगातार बढ़ती जा रही है लोगो के साथ मारपीट कर सत्ता का रोब दिखाने बाले भाजपा के कार्यकर्ता खुलेआम मारपीट कर लोगो को लहूलुहान कर रहे है
ऐसा ही मामला घुवारा के बार्ड क्रमांक 12 का है जहा पर पप्पु अहिरवार तथा चुन्नू और प्रकाश ( तुतलू ) अहिरवार के द्वारा रजनी, रामकली तथा पुत्र अनिल अहिरवार के साथ बेरहमी के साथ मारपीट की जिससे महिला के हाथ मे फेक्चर हो गया
तब इसकी जानकारी बार्ड के निबासियो को लगी तो मौके पर एकत्रित होकर दलसींगा , रमेश, राकेश ने उसे बचाया जब पीडित परिबार बडी मुश्किल से चौकी घुवारा मे शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत करके घर लोटने पर फिर से प्रकाश अहिरवार ने मारपीट की तथा कहा है मैरा कोई कुछ नही कर सकता है चाहे कही भी चले जाओ क्यो चौकी कुछ आरक्षको के साथ साठगाठ पहले ही कर ली गई है।
जब पीडित परिबार से बात की तो बताया आया की यह लोग मैरे पुत्र को आन लाइन सट्टा खिलाते है जब मेने मना किया तो मुझ पर तथा मेरे पुत्र पर तीनो भाईयो ने मारपीट की
इससे ज्ञात होता है की बार्ड 12मै लगातार आनलाइन सट्टा का कारोबार जोर सोर पर है लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता होने के कारण कोई कार्यबाही नही की जा रही है यदि इस प्रकार का भाजपा संरक्षण रहा तो आगामी चुनाव मे पार्टी को काफी नुकसान झेलना पड सकता है क्यो आंनलाइन सट्टा ही पूरी मुशिवत की जड है जो की भाजपा के कार्यकर्ता खिला रहे है
• इस संबंध मे थाना प्रभारी।
रुपनारायण पटेरिया का कहना है की आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है यदि महिला तथा पुत्र के साथ मारपीट की गई तो कार्यबाही की जायेगी तथा आंनलाइन सट्टा की शिकायत बहुत आ रही है मै स्वमं ही ऐसे अपराधियो पर कडी कार्यवाही करुगा