नेटवर्क दमोह। कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत डी.ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ. संगीता त्रिवेदी के मार्गदर्शन पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दमोह राकेश अहिरवाल ने दमोह शहर में निरीक्षण कार्यवाही करते हुए कच्ची घानी सरसों तेल एवं शुद्ध घी के नमूनें जांच हेतु लिए हैं। कार्यवाही में दमोह शहर में धगट चौराहा स्थित पारस ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया है। मौके पर विक्रय हो रहे हमदर्द ब्रांड कच्ची घानी सरसों तेल एवं नोवा ब्रांड शुद्ध घी के नमूनें जांच हेतु लिए गए है। उक्त प्रतिष्ठान में फ़ुड लाइसेंस एवं फ़ुड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड की प्रति परिसर में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित पाई गई है। उक्त सरसों तेल एवं शुद्ध घी के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर इस संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
