Translate

शनिवार, 21 जनवरी 2023

रामटौरिया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमनौरा कला में लगा कैरियर काउंसलिंग का मेला...छात्र/छात्रायें हुये शामिल...जानीं भविष्य की चुनौतियां।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

रामटौरिया(छतरपुर)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमनौरा में कल  कैरियर काउंसलिंग मेला आयोजित किया गया जिसमें समस्त विद्यार्थियों,शिक्षकों एवं प्राचार्य महोदय के मार्गदर्शन में केरियर मेला में नीति आयोग के सदस्यों द्वारा निर्देशन किया गया,डॉक्टर  जी के जैन द्वारा बच्चों को मेडिकल साइंस की पढ़ाई एवं नीट एग्जाम की तैयारी के विषय में बताया गया। केवल्य एकेडमी के सदस्यों में प्रमुख रूप से उपस्थित बमनौरा थाना प्रभारी  द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में छात्र/छात्राओं को अवगत कराया तथा बच्चों की जिज्ञासा के प्रश्नों के उत्तर दिया गये। प्राचार्य वीरेंद्र यादव जी  द्वारा बच्चों के कैरियर मार्गदर्शन किया गया। समिति प्रबंधक हरिराम लोधी जी द्वारा कृषि के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।तो वही सरपंच प्रतिनिधि अनंतराम सिंह लोधी जी द्वारा अतिथियों का आभार प्रकट किया गया। बच्चों को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया कैरियर मेला में विभिन्न प्रकार के पोस्टर,चार्टस का प्रयोग किया गया इस कार्य में अमान राजपूत  मुकेश यादब भोले चंद्रकांत लोधी भी उपस्थित रहे।