Translate

शुक्रवार, 20 जनवरी 2023

भगवां। कैरियर मेले का आयोजन...सीएसपी रीवा रहीं मुख्य वक्ता।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

 भगवाँ(छतरपुर)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज कैरियर मेला का आयोजन किया गया। 

विद्यालय प्राचार्य जीवन लाल जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। नवीन तिवारी डीएसपी  सिरमौर रीवा एवं शिवाली चतुर्वेदी सीएसपी रीवा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता रहीं। 

 विकासखंड शिक्षाधिकारी एसएल प्रजापति विशिष्ट अतिथि रहे। नवीन तिवारी ने बच्चो को संबोधित करते हुये कहा कि,  कोई भी विषय छोटा नही होता आज समाज में कला संकाय को हीनता से देखा जाता है परंतु कला संकाय से छात्र बहुत उन्नति कर सकते है एवं शासकीय सेवा में विभिन्न पदों को अर्जित सकते हैं। शिवाली चतुर्वेदी ने कहा कि मैं इसीग्राम की रहने वाली हूं एवं इसी विद्यालय में मैने अध्यापन किया है।  लोग गलत कहते है कि सरकारी विद्यालय में पढाई नहीं होती व्यक्ति में अगर लगन हो तो वह संसार में सभी उपलिब्धियों को प्राप्त कर सकता है।  जेएल  जैन, अनुरागी गीता जैन सहित इस विद्यालय के अन्य शिक्षको ने मुझे बडे मनोयोग से पढ़ाया जिसका मुझे आज परिणाम प्राप्त हुआ। 

 बीईओ एलएल प्रजापति ने कहा छात्र को महान बनने के लिए अनुशासन में रहना चाहिए और अपने माता-पिता गुरुजनों की आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम में केपी अनुरागी, भगवंत सिंह,  सुरेश  जैन,  सुनील जैन सहित समस्त अतिथि शिक्षक एवं ग्राम के गणमान्यजन मौजूद रहे। 

खलक सिंह राजपूत ने आभार व्यक्त किया। नीरज कुमार जैन ने कार्यक्रम संचालन किया।