Translate

बुधवार, 1 फ़रवरी 2023

छतरपुर कलेक्टर ने शिक्षक संजय जैन को किया सम्मानित।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। छतरपुर जिले के जिला कलेक्टर श्रीमान् संदीप जी.आर.ने  शासकीय कन्या माध्यमिक शाला घुवारा के वरिष्ठ शिक्षक श्री संजय कुमार जैन को शिक्षा विभाग में उनके द्वारा पदीय दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया  गया. यह सम्मान उन्हें गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर प्रदान किया गया है. उल्लेखनीय हैं कि श्री संजय जैन को शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और नवाचारों के लिए पूर्व में भी राज्यपाल पुरस्कार ,आचार्य सम्मान श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान, शिक्षाविद गिजूभाई सम्मान ,राष्ट्रपति जनगणना रजत पदक सहित अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं.*