नेटवर्क जबलपुर। आवास योजना की राशि और मजदूरी के भुगतान के बदले 20 हजार रुपए रिश्वत मांग रहे पंचायत सचिव और उप सरपंच जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने अपने शिकंजे में लिया है।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गया प्रसाद लोधी ग्राम बरोदा थाना उमरिया पान तहसील ढीमरखेड़ा जिला कटनी ने लिखित शिकायत दी थी कि प्रधानमंत्री ग्राम आवास योजना के तहत मिलने वाली राशि के भुगतान एवं मजदूरी की राशि दिलवाने के एवज में ग्राम पंचायत बरोदा जिला कटनी सचिव बृजेश गौतम एवं कुलदीप तिवारी उपसरपंच 20000 रुपए रिश्वत मांग रहे हैं। जिसके बाद आज 30 जनवरी को आरोपियों को रिश्वत के तौर पर मांगी गई राशि लेते स्टेट बैंक के पास पकड़ा गया ।
ट्रैप दल सदस्य-उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरबड़े, निरीक्षक मंजू तिर्की , निरीक्षक स्वप्निल दास एवं एवं ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।