//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
बड़ागांव धसान(टीकमगढ़)। शासनादेश के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल उमरी में सामूहिक दवा सेवन (एम,डी,ए) दिनांक 10से22फरवरी2023के अंतर्गत फाइलेरिया रोधी की दवा(डी.ई.सी. एवं एल्बेंडाजोल) की खुराक का सेवन करवाया गया।
इस अवसर पर छात्र छात्राओं को समझाते हुए शिक्षक प्रमोद दूरबार कहा कि अपने आसपास साफ सफाई रखें गंदे पानी का भराव ना होने दें तथा सेप्टिक टैंक की मुहाने/पाईप पर जाली लगाएं। प्रति सप्ताह गंदे पानी की नालियों व गड्ढों में जला हुआ इंजन ऑयल/अन्य ऑयल डाले।दवा सेवन कराने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्री मती कमलेश देवलिया,आशा कार्यकर्ता रामदेवी यादव,अमर सिंह यादव का विशेष सहयोग रहा।दवा सेवन करने वाले मुख्य रूप से अशोक कोली (प्राचार्य), प्रमोद दूरबार, आशीष रिछारिया, संजय पाठक, छत्रपाल सिंह चौहान, नरेश कुशवाहा, सुषमा कुशवाहा, वीडी कुशवाहा, रमेश देवलिया दादा, सहित इक्यावन छात्र-छात्राओं ने सेवन किया। एवं फाइलेरिया मुक्त भारत का संकल्प लिया।