बक्सवाहा(छतरपुर)। पुलावामा आतंकी हमले में शहीद हुए भारत माता के वीर सपूत. शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम बक्सवाहा के शासकीय नवीन महाविद्यालय में संपन्न हुआ. जिसका संचालन प्रदीप कुमार अहिरवार ने किया. सहा.प्राध्यापक मनोज चौरसिया ने आतंकवाद ओर भारत मै आतंकी गतिविधियों के बारे मै विस्तृत जानकारी छात्रों को दी।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे महाविद्यालय के प्राचार्य शिवम शुक्ला, एनएसएस प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह, श्रद्धा राठौर डा. नीरज कुमार अहिरवार, डा. मुकेश पटेल , डा.कैलाश रजक, ओमप्रकश सर, अशोक मिश्रा सहित ऑपरेटर राजबहादुर ठाकुर,मुकेश विल्थरे, शैलेश ठाकुर ,भरत यादव, सिद्धार्थ सोनी, हर्षित रावत सहित समस्त छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।