//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत भगवा में ना दिन में चैन ना ही रात में चैन विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई अपनी मनमानी से बिजली कटौती कर रहे वर्तमान समय में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों पर बिजली कटौती भारी पड़ रही है। समय से बिजली की आपूर्ति न होने के कारण बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लगे बच्चों को परेशानी हो रही है। इससे ग्राम पंचायत भगवा क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों ने पढ़ने के समय पर बिजली आपूर्ति करने की मांग की है। 23 मार्च से एमपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होगी । अब बिजली कटौती परीक्षार्थियों पर भारी पड़ने लगी है। शाम को सात बजे पढ़ाई करने का समय होता है, उसी समय बिजली कट जाती है। उसके बाद सोने के समय रात साढ़े 11 बजे के बाद आती है। इससे परीक्षार्थी परेशान हैं। अधिकारी और कर्मचारी ओवरलोड, फॉल्ट, ट्रिपिंग बताकर सच्चाई छिपा रहे हैं। जबकि, बोर्ड परीक्षा के दौरान कटौती नहीं करने के आदेश है। कटौती का कोई भी रोस्टर तय नहीं है। सुबह, शाम और रात को अलग-अलग समय पर कटौती की जा रही है। भगवा ग्राम के रहवासियों तथा छात्र छात्राओं का कहना है कि परीक्षार्थी, कैसे करें तैयारी लाइट कटौती से परीक्षाओं की तैयारी ठीक से नहीं हो पा रही है। रात में कटौती हो रही है। इससे पढ़ाई नहीं कर पा रहे कम से कम परीक्षाओं के समय तो बिजली की आपूर्ति ठीक से दें
इनका कहना है....
कुछ स्थानों पर लाइट फाल्ट ओर खराब होने के कारण लाइट नहीं आ रही और में जल्द ही इस समस्या का समाधान करवाता हूं
रूप सिंह राजपूत, विद्युत विभाग ओ.आई.सी