//सत्यम खरे//
बक्सवाहा(छतरपुर)। दिनांक 05/ 02/23 को मध्यप्रदेश शासन के निर्देशन में संत रविदास जयंती पर उत्कृष्ट हाई सेकेंडरी स्कूल बक्सवाहा में आयुष विभाग द्वारा आयुष मेगा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जनपद पंचायत अध्यक्ष बक्सवाहा मोती रजनी यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलू सोनी एवं बृजेश बिलथरे वकील साहब द्वारा भगवान धनवंतरी जी एवं संत रविदास जी की पूजा अर्चना की गई आयोजक जिला आयुष अधिकारी डॉ बीडी मिश्रा के मार्गदर्शन में डॉ अनंतराम अहिरवार नोडल अधिकारी डॉ मनीष मालवीय पैरामेडिकल स्टाफ में एके तिवारी राजेश कुशवाहा लक्ष्मी प्रसाद भागवती सोनी नारायण दास दिलीप तीरथ की उपस्थिति रही।
शिविर में आमवात श्वास कास शिर शूल अम्लपित्त वातव्याधि स्त्री रोग की निशुल्क जांच उपरांत उपचार एवं दवाई का वितरण किया गया शिविर में 554 मरीजों जिसमें पुरुष 351 और महिलाएं 203 को लाभान्वित किया गया।