Translate

सोमवार, 6 फ़रवरी 2023

घुवारा। भर्रेशाही में चल रही तहसीलदार की कार....ड्राइवर को दूसरे विभाग से मिलता है पैसा....पढ़िए पूरी खबर।

•  तहसीलदार की कार में दम भरता है निकाय का ड्राइवर

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। नगरीय निकाय चुनाव हुए छ महीने गुजरने को है फिर भी नगर परिषद घुवारा में प्रशासनिक अधिकारी का दब दबा है। असल में यहाँ पदस्थ्य फायर बिग्रेड वाहन चालक तहसीलदार का वाहन चला रहा हैं। बताते हैं कि, इस कर्मचारी की हाजरी निकाय में लग रही और पगार भी यहीं से दी जा रही लेकिन सेवाएं तहसीलदार साहब के यहाँ दी जा रही हैं।  

       नगर परिषद घुवारा में पदस्थ दैनिक श्रमिक हीरा प्रजापति पिछले 2 वर्ष से अपनी कार्य स्थली से नदारद है वावजूद इसके विभागीय अधिकारी ने इसकी कोई खबर नहीं ली। बताते है कि, इस कर्मचारी की हाजिरी नगर परिषद की उपस्थिति पंजी पर दर्ज हो रही और बेतन भी यहीं से दी जा रही है। हीरालाल प्रजापति करीब 12 वर्ष से नगर परिषद में दैनिक श्रमिक के रूप में सेवाएं दे रहा है यह विभाग की फायर बिग्रेड वाहन चलाता है। जिससे लिए उसे करीब साढे 11 हजार रुपये मेहनताना प्रति माह के हिसाब से दिया जाता है। यह कर्मचारी 02 वर्ष से अपनी मूल ड्यूटी से नदारद है। बताते हैं कि, यह कर्मचारी घुवारा में पदस्थ्य तहसीलदार का निजी वाहन चलाता है।

•  सीएमओ बोले...

सीएमओ राजेश खटीक से बात करनें पर उन्होनें कहा कि, हीरालाल प्रजापति नगर परिषद में दैनिक श्रमिक के रूप में सेवाएं दे रहा है। जब कभी तहसीलदार साहब को चालक की जरूरत होती है तो वह उन्हें भी सेवाएं देता है।

•  प्रशासनिक अधिकारी के हाँथ 02 वर्ष रही निकाय।

वर्ष 2020 में परिषद का कार्यकाल पूर्ण होनें के बाद प्रदेश की सभी निकायों की तरह नगर परिषद घुवारा भी प्रशासनिक अधिकारी के अधीन की गई थी। वित्त सहित निकाय की अन्य व्यवस्थाएं भी प्रशासनिक अधिकारी की सहमति से संचालित हुई। नगर परिषद घुवारा में दैनिक श्रमिक हीरालाल प्रजापति विभाग का दमकल वाहन चलाता था। प्रशासनिक अधिकारी ने उसे अपना वाहन चलानें के लिए रखा था तब से लेकर आज तक उसे मुक्त नहीं किया गया।

●  इनका कहना है कि...

“नगर परिषद घुवारा में कितनें कर्मचारी पदस्थ्य है इसकी जानकारी मुझे नही हैं। 5 माह में मेरे सामनें अभी तक कोई फायल नहीं आई। सब मनमर्जी चल रही है।“ 

गुड्डी सिंह अध्यक्ष नगर परिषद घुवारा।