//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
भगवा(छतरपुर)। भगवा स्थित रामजानकी मैरिज गार्डन में गुरुकुल कॉन्वेंट हाई स्कूल के द्वारा वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।
जिसमें नन्हे-मुन्ने भैया बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
जिसमें मुख्य अतिथि प्रद्युम्न सिंह लोधी विधायक बड़ा मलहरा, विशिष्ट अतिथि शशिकांत अग्निहोत्री जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ,राघव राजा जनपद अध्यक्ष बड़ा मलहरा ,काशी प्रसाद असाटी, रूपनारायण पटेरिया थाना प्रभारी भगवा एवं अध्यक्षता राम देवी शंकर सोनी सरपंच द्वारा की गयी।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन तिलक माल्यार्पण सरस्वती वंदना के द्वारा के द्वारा की गई इसके बाद स्वागत गीत हुआ वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीत भारत की बेटी जिस देश में गंगा रहता है भारत है पहचान मेरी भारत वंदना लहंगा दो तिरंगा ए वतन मेरे आबाद रहे तू वह देश मेरे मेरी शान परसबका चंदा ने पूछा तारों से पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब प्रहसन अंधेर नगरी चौपट राजा घर घर की कहानी आदि प्रस्तुतियों के द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया कार्यक्रम में मंच संचालन पुनीत जैन एवं देवांश असाटी द्वारा किया एवं स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।