Translate

शनिवार, 27 मई 2023

छतरपुर। बुंदेलखंड के कलाकारों की एक और धमाकेदार नई पेशकश।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

नेटवर्क छतरपुर। बुंदेलखंड का छतरपुर जिला हमेशा से प्रतिभावों का धनी रहा है। बस जरूरत के ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों को खोजने और उन्हें निखारने की। 

छतरपुर के जाने माने कलाकार अनुभव पटेल का नया वीडियो सॉन्ग "4 पेग" रविवार 28 मई को शाम 7 बजे पेप्टिक टाउन जेपी सिनेमा में रिलीज किया जा रहा है। इस गाने की शूटिंग जिले के कई स्थानों एवं चंडीगढ़ में भी की गई है। गाने का निर्देशन मुंबई के डायरेक्टर साहिल मसिह ने किया है।यूट्यूब पर "तारा रम पम" चैनल पर गाने को देखा जा सकता है।

इसमें लीड रोल छतरपुर की मुक्ति मनसोरिया, आँचल कुशवाहा ने निभाया है। इन कलाकारों ने इसके पहले स्लो-स्लो सॉन्ग बनाया था जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था जोकि टी-सीरीज से भी रिलीज किया गया था। 

  अनुभव बताते ही कि उन्होंने अपने गानों की शुरुआत 3 साल पहले की थी और उनका पहला गाना जिसके बोल पिंक सूट थे। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें एक अच्छी टीम के रूप में ऋषि देव सिंह और मुक्ति का साथ मिला। उन्होंने गाने के माध्यम से संदेश दिया है कि बुंदेलखंड में कला की कमी नही है और अगर आपमे कला है तो अपनी कला को जरूर निखारने के प्रयास करें और जिले के नाम को ऊंचाइयों पर ले जाएं।