//अजय भवँर//
नेटवर्क भोपाल। JAYS (जय आदिवासी युवा शक्ति) ने 26 अक्टूबर को अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है जिसमें 05 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि यह सूची जयस राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. लोकेश मुझाल्दा के द्वारा जारी की गई है जब की इससे पहले की दो सूची जयस प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश अंतिम मुझाल्दा ने जारी की थी ।
इन 05 नये उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही कुल 35 जयस के उम्मीदवारों की संख्या हो गयी है।
तीसरी लिस्ट के नाम
1. जोबट (192) - रिंकुबाला डावर
2. नेपानगर (179) - बिलोर सिंह जमरा
3. महु (209) - प्रदीप मावी
4. रतलाम ग्रामीण (219) - डाॅ अभय ओहारी
5. महेश्वर (183) - डाॅ. मंसाराम सोलंकी