बक्सवाहा। पुलिस द्वारा दुष्कर्म के फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
//रत्नेश रागी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अमित सांघी के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी बड़ामलहरा वीरेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बक्सवाहा निरीक्षक कृपाल सिंह मार्को के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजकपूर सिंह बघेल व पुलिस टीम द्वारा थाना बक्सवाहा के अपराध क्रमांक 126/2023 धारा 363 366 ए 376 डी 506 आई पी सी 5/6 पास्को एक्ट मे फरार धारा 173 (8) सीआरपीसी में शेष आरोपी निवासी घिसलली थाना अजनर जिला महोबा उत्तर प्रदेश को मुखविर की सूचना पर ग्राम कुडलया थाना बम्होरी जिला टीकमगढ़ से गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय बिजावर पेश किया गया जेल वारंट में अप जेल बिजावर दाखिल किया गया।
कार्यवाही में सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह मार्को, उपनिरी. राज कपूर सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक रामकृपाल आरक्षक मलखान सिंह की भूमिका रही है