नेटवर्क भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला एवं पीसीसी चीफ व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरने वाले कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची पहली नवरात्रि में जारी होगी।
इसके साथ ही कमलनाथ ने कहा है कि स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा के बाद ही उम्मीदवारों की सूची का ऐलान किया जायेगा।