//रूपेश जैन/
बक्सवाहा(छतरपुर)। रविवार को निवासी वार्ड क्रमांक 05 कस्बा बक्सवाहा के एक परिवार द्वारा अपने नाबालिक बालक के गुम होने की रिपोर्ट की गई थी। रिपोर्ट पर थाना बक्सवाहा में गुमशुदगी क्रमांक 06/24 धारा 363 पंजीबद्ध कर अपहृत बालक के तलाश में पुलिस लग गई।
छतरपुर जिला पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के द्वारा गुम इंसान/ अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु अभियान छतरपुर जिले में मुस्कान अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी बड़ामलहरा वीरेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह मार्को व उनकी टीम ने मंगलवार को अपहर्त बालक उम्र 14 साल निवासी वार्ड क्रमांक 05 कस्बा बक्सवाहा को 24 घंटे के अंदर संबंधित स्थान में पतारसी कर थाना बक्सवाहा क्षेत्र अंतर्गत दस्तयाब कर परिजनो को सुरक्षित सुपुर्द किया है। पूछताछ में बालक द्वारा घूमने जाना बताया गया। परिजनों ने खुश होकर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इनकी रही भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बक्सवाहा निरीक्षक कृपाल सिंह मार्को, उप निरीक्षक महेश पांडे, प्रधान आरक्षक हरिराम एवं आरक्षक दिग्विजय सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।