Translate

सोमवार, 28 अगस्त 2023

छतरपुर। कलेक्टर के निर्देशन में भरे गए फॉर्म 6, 7 एवं 8 की अधिकारियों ने की जांच वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने सिर्फ 03 दिन शेष 31 अगस्त तक जुड़वाएं मतदाता सूची में नाम।

नेटवर्क छतरपुर। छतरपुर जिले में फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अंतर्गत मतदाता सूची में बीएलओ के माध्यम से वोटर लिस्ट में नाम जोड़े जा रहे हैं। साथ ही वोटर कार्ड में सुधार करवाने एवं मृत मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 एवं 8 भरे जा रहे हैं।

कलेक्टर एवं जिल निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. के निर्देशन में सोमवार को जिले की विधानसभाओं में आरओ एवं एआरओ द्वारा मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए बीएलओ द्वारा भरे जा रहे फॉर्मों का परीक्षण किया गया। साथ ही मृत मतदाओं के नाम हटाने व निरर्सन की कार्यवाही करते समय विधिवत पंचनामा तुरंत संलग्न करने के निर्देश दिए गए और जहां कम जेंडर रेशियो पाया गया वहां शतप्रतिशत महिलाओं के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के निर्देश दिए गए। जिले की सभी विधानसभाओं के मतदान केन्द्र जिनमें गौरगांय, किशोरगंज, हमा, बनगांय, बरकोहन, लवकुशनगर, मझौटा, कसार, खौंप, बड़ामहलरा, बराजखेड़ा, राजनगर, टिकुरी, थरा, मवैया, कैथोकर, धमौरा, बूदौर, लखनवां, करहारी, लबराहा, परसेड़ी, पुर, चंदला, पांडे पुरवा, मुरहरा सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर भरे जा फॉर्मों की जांच की गई और सभी फॉर्म को ऑनलाइन अपडेट करने एवं जेंडर रेशियो बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

31 अगस्त तक मतदाता सूची में नाम जोड़े जाएंगे। अगर कोई युवा 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष का हो रहा है तो भी फॉर्म नम्बर 6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकता है।