//रितिक राज शाह//
नेटवर्क सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक हैरान कर देने वाला अजीब और गरीब मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग आदिवासी को अपने जिंदा होने का सबूत देने के लिए दर-दर भटक रहा है। लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिल सका। वहीं पंचायत सीईओ ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
यह है पूरा मामला
सीहोर जिले के भुराट गांव का यह पूरा मामला है। जहां एक बुजुर्ग आदिवासी अपने जिंदा होने का सबूत देने के लिए जगह-जगह चक्कर लगा रहा है। दरअसल, पंचायत सचिव ने लापरवाही से 2014 में ही जीवित व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया था। तब से ही यह व्यक्ति अपने आप को जीवित साबित करने के लिए सरकारी ऑफिसों के चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसे अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है।
सीईओ ने कही ये बात
मामले पर जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है। इसमें जो भी दोषी होगा जांच पूर्ण होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।