Translate

शनिवार, 11 नवंबर 2023

अमित शाह की रथसभा मनावर और गंधवानी विधानसभा में, किया राम मंदिर और धारा 370 का जिक्र

अमित शाह की रथसभा मनावर और गंधवानी विधानसभा में, किया राम मंदिर का जिक्र 



गृहमंत्री अमित शाह ने मनावर और गंधवानी विधानसभा मे रथसभा से जनता को सम्बोधित किया। हेलिकॉप्टर से वह लगभग 12 बजे मनावर पहुँचे, वहां से वह रथ में सवार हो कर जनता को सम्बोधित करते हुये लगभग 12 किलोमीटर रथ में चले और अवल्दा पहुँचे। जहां चौराहे पर रथ से ही लगभग चार मिनट तक जनता को संबोधित किया और गंधवानी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सरदार सिंह मेड़ा को वोट देने की अपील की। लगभग चार मिनट के सम्बोधन में कांग्रेस को हटाने की बात की और कमलनाथ को बेईमान बताया।
साथ ही राम मंदिर का जिक्र करते हुये कहा कि आप दर्शन करने आ रहे हो न अवल्दा वालों।
राम मंदिर के जिक्र के साथ ही धारा 370 हटाने की बात की और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि धारा 370 कांग्रेस की वजह से इतने सालों से प्रभावी थी। राहुल गांधी को राहुल बाबा कहते हुये कहा कि अब धारा 370 हट गयी है। 
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा मे सबको अयोध्या आने का न्यौता भी दिया। 
सरदार मेड़ा को विधायक, मध्यप्रदेश मे भाजपा सरकार और 2024 मे नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की शपथ दिलाई।  
लगभग चार मिनट के भाषण में भारत माता की जय के नारे के साथ जय श्रीराम का नारा भी लगवाया हालांकि बीच में कांग्रेस पार्टी कहकर नारा लगाया तो लोगों ने जिंदाबाद का नारा लगाया जिस पर अमित शाह ठहाके लगाने लगें। उसके बाद रथ हेलिपेड पहुंचा जहां सीधे मनावर से हेलिकॉप्टर पहले ही पहुंच चुका था।
वहां से अमित शाह हेलिकॉप्टर से बदनावर के लिये रवाना हो गये। बदनावर के बाद धार मे जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर इंदौर के बेटमा मे एक सभा करेंगे। 
ज्ञात हो कि 4 नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मनावर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज और गंधवानी के प्रत्याशी सरदार सिंह मेड़ा के समर्थन में जनसभा कर चुके है। 
गंधवानी और मनावर विधानसभा मे पहली बार कोई गृहमंत्री प्रचार के लिये पहुंचे है।
मनावर में वर्तमान विधायक हीरालाल अलावा और गंधवानी के उमंग सिंगार कांग्रेस पार्टी के है।