Translate

मंगलवार, 14 नवंबर 2023

बड़ामलहरा की सियासी हलचल में बड़ी खबर :- BSP का कांग्रेस में विलय।

बड़ामलहरा(छतरपुर)। मतदान की तारीख नजदीक आते हैं चुनावी जंग समर्थन के दौर तक दिखाई देने लगा है जहां पर बड़ामलहरा विधानसभा 53 से बसपा प्रत्याशी लखन अहिरवार के द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को अपना समर्थन दे दिया है. साथ ही हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का झंडा थाम कर जय कांग्रेस के नारे लगाते हुए कांग्रेस पार्टी को वोट मांगने क्षेत्र में निकल पड़े है।

निश्चित तौर पर लखन अहिरवार के कांग्रेस व रामसिया के पक्ष में आने से कांग्रेस पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती ने लखन अहिरवार का स्वागत बंदन करते हुए कहा है लखन अहिरवार पुराने कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही है, जिनको भाजपा प्रत्याशी द्वारा कूटनीतिक रचना करके खड़ा किया था. जो आज उनके अरमानों पर पानी फिर गया है।