Translate

गुरुवार, 2 नवंबर 2023

प्रेमिका की सिर कुचलकर की हत्या...फिर प्रेमी ने खुदको लगाई फांसी।

 

नेटवर्क खरगोन। एमपी के खरगोन जिले में बुधवार को हत्या करने के बाद आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 

जानकारी के मुताबिक भीकनगांव थाना क्षेत्र के बेरछा में एक युवक ने पहले युवती की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी. फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिसिया सूत्रों के मुताबिक गांव के रहने वाले सुनील पुत्र मोहन उम्र 25 वर्ष ने गांव की ही युवती ललिता पिता मानसिंह उम्र 20 वर्ष की पत्थर से कुचलकर कर हत्या दी. युवती की मौत हो जाने के बाद युवक ने खुद भी फांसी लगा ली है।

घटना की सूचना मिलती ही सुबह पुलिस गांव में पहुंच गई. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ दिख रहा है. पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाया है. सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है.

गांव में तनाव का माहौल

घटना घटित होने से गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस बल तैनात होकर नजर रखे हुए है।

एएसपी ने बताया

एएसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि कारणों का पता लगाया जा रहा है. दोनों कॉलेज में एक साथ पड़ने की भी सूचना मिली है. आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग के चलते इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया होगा. या फिर एक तरफा प्रेम के चलते युवक ने पहले युवती की हत्या की होगी, फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी.