नेटवर्क मुरैना। एमपी के सुमावली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। कोर्ट ने चेक बाउंस के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। जिसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार की मुश्किलें बढ़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला 2020 का बताया जा रहा है।
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक अजब सिंह ने एक व्यक्ति से चुनाव लड़ने के लिए तीन लाख रुपए उधार लिए थे। इसके बाद फिरयादी लगातार अपने पैसे मांग रहा था, लेकिन रुपए नहीं मिले। कुछ समय बाद एक चेक मिला, जो कि बाउंस हो गया। इसके बाद फरियादी ने कोर्ट की शरण ली थी।
वहीं फरियादी ने निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र लिखा है। जिसमें उसने गिरफ्तारी की मांग की है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कल नाम वापसी का आखिरी दिन है। ऐसे में अजब सिंह कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
