नेटवर्क छतरपुर। एमपी में विधानसभा चुनाव के दौरान छतरपुर जिले में कांग्रेस प्रत्याशी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ामलहरा विधानसभा सीट की कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को प्रचार के दौरान सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उनके समर्थक उन्हें बड़ामलहरा के सामुदायिक अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने राम सिया भारती को भर्ती कर उनकी ECG जांच कराई है। रिपोर्ट में खामी निकलने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कार्डियोलॉजी के डॉक्टरों को दिखाने की सलाह दी है।
ऐसा बताया गया है कि कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती दिन-रात लगातार जनता के बीच जाकर अपना प्रचार प्रसार कर वोट मांग रही हैं। जिसके चलते वह अस्वस्थ हुई। हालांकि डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य अब स्थिर बताया है।
