Translate

शनिवार, 4 नवंबर 2023

भोपाल। पूर्व SDM निशा बांगरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी....चुनाव लड़ने के लिए थीं इच्छुक।

नेटवर्क भोपाल। डिप्टी कलेक्टर की सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने वालीं निशा बांगरे को कांग्रेस ने प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। 

अब बांगरे कई सीटों पर कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। उनको यह जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर दी गई है।

पार्टी के संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की सदस्यता ले चुकीं निशा बांगरे बैतूल के आमला विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छुक थीं।

कांग्रेस उन्हें टिकट देने तैयार थी, इसलिए प्रत्याशी की घोषणा काफी दिन रोककर रखी गई, लेकिन जब सरकार ने उनका त्यागपत्र लंबे समय तक स्वीकार नहीं किया तो फिर मनोज मालवे को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।

अब पार्टी उनका उपयोग बैतूल के साथ-साथ छिंदवाड़ा सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों में करेगी।