Translate

बुधवार, 1 नवंबर 2023

मॉल घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म...MP में 12 वर्षीय नाबालिग लड़की से हैवानियत की शर्मनाक खबर।

 

(प्रतीकात्मक फोटो :साभार गूगल)

नेटवर्क ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मॉल घुमाने का झांसा देकर बेबस किशोरी को हवस का शिकार बनाया है। दो आरोपियों में से एक नाबलिग बताया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली 12 साल की एक नाबालिग छात्रा ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर FIR दर्ज कराई थी।  जिसमें छात्रा ने बताया था कि उसी के गांव में रहने वाले दो आरोपी उसे ग्वालियर में मॉल घूमने के बहाने ले गए और फिर उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया। 

शिकायत के बाद घाटीगांव पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक 27 साल का जबकि दूसरा 17 साल का नाबालिग लड़का शामिल है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से एक आरोपी को जेल भेज दिया जबकि दूसरे नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह में भेजा गया है।