नेटवर्क रतलाम। एमपी में भारतीय जनता पार्टी का ‘अबकी बार 200 पार’ का नारा गायब हो गया है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले तक बीजेपी के प्रदेश से लेकर केंद्र के तमाम नेता नारा लगा रहे थे की MP में अबकी बार 200 पार, लेकिन कांग्रेस के कड़े मुकाबले और बागियों के डर के सामने भाजपा नेताओं के भाषणों से यह नारा अब गायब होता दिखाई दे रहा है।
गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रतलाम पहुंचे। जहां उन्होंने शनिवार को होने वाली पीएम की चुनावी सभा की तैयारियों का जायजा लिया।
इसके बाद नरेंद्र तोमर ने देर रात भाजपा विधायक चेतन कश्यप के निवास पर स्थानीय कार्यकर्ताओं के त्रिदेव सम्मलेन को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने श्री तोमर ने कहा कि इस बार एमपी में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनेगी!!
गौरतलब है कि प्रदेश में बीजेपी ने अपने चुनावी सफर की शुरुआत करते समय एक नारा दिया था ‘अबकी बार 200 पार’ लेकिन अब यह नारा चर्चाओं में एवं संबोधनों में से गायब होता दिखाई दे रहा है।