Translate

शुक्रवार, 3 नवंबर 2023

MP के इस गांव में पड़ोसी की हवस का शिकार बनी नाबालिग लड़की...घर बुलाकर किया दुष्कर्म।

(प्रतीकात्मक तस्वीर : गूगल साभार)

नेटवर्क उज्जैन। एमपी में की बाबा महाकाल नगरी उज्जैन जिले एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 

यहां जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर महिदपुर तहसील के एक गांव में नाबालिग मासूम के साथ दुष्कर्म करने की मामला सामने आया है। घटना 31 अक्टूबर मंगलवार की है। परिजनों ने मामले को लेकर पास के थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

महिदपुर तहसील के एक गांव में दलित समाज की 10 वर्षीय नाबालिग मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि जब मासूम घर के बाहर खेल रही थी और पिता खेत पर गए हुए थे। तभी युवक ने नाबालिग को अपने घर बुलाकर घटना को अंजाम दिया।

वारदात के बाद अचानक से बच्ची रोते हुए घर आई और उसने अपनी मां को आपबीती बताई तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने नाबालिग को लेकर थाने पहुंचे। जहां आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।