Translate

सोमवार, 27 नवंबर 2023

MP चुनाव में उतरे BSP प्रत्याशी ने कर दी ट्रक ड्राइवर की पिटाई....समर्थकों ने भी किया हाथ साफ....वीडियो हुआ वायरल।


नेटवर्क शिवपुरी। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन इसके बाद ही नेताओं की गुंडागर्दी सामने आनी शुरू हो गई है। ताजा मामला कोलारस विधानसभा से बसपा प्रत्याशी नवल धाकड़ द्वारा एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट करने से जुड़ा हुआ है।

जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो कल शनिवार की शाम का बताया जा रहा है।

इस मामले में कोलारस से BSP उम्मीदवार नवल सिंह ने बताया कि वह शनिवार की शाम ग्वालियर से अपनी स्कॉर्पियो कार में सवार होकर लौट रहे थे। उन्हें पीजी कॉलेज में रखी ईवीएम मशीन की सुरक्षा की स्थति का जायजा लेने जाना था। तभी 18 बटालियन के पास थीम रोड़ की क्रॉसिंग पर उनकी कार में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी थी। 

ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के चलते उनकी जान आफत में पड़ गई थी। साथ ही उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। बसपा प्रत्याशी ने बताया कि उन्हे षड्यंत्र की भी आशंका लगी थी। इसके चलते यह घटना घटित हुई। 

हालांकि उनके द्वारा ट्रक ड्राइवर की परेशानी को देखते हुए मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई और उसे जाने दिया।