//रूपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर बक्सवाहा क्षेत्र के ग्राम बम्हौरी स्थित ड्रीमलैंड स्कूल ग्राउंड मे एकल अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई।
जिस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तीसरे स्थान पर रहे विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। ठीक इसी प्रकार कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
• यह रहे मौजूद।
जिसमें उपस्थित रहे अंचल से व्यास अमान सिंह शरण, संच से प्रताप लोधी, संच प्रमुख दशरथ विश्वकर्मा, खेल प्रमुख कमल किशोर बिल्थरे जी , आचार्य मुकेश विश्वकर्मा और सभी आचार्य गण मौजूद रहे।