नेटवर्क भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। थाने से चकमा देकर एक कैदी भाग खड़ा हुआ। कैदी के भागने की खबर से थाने सहित पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में खोजबीन शुरू की गई। समाचार के लिखे जाने तक कैदी का पता नहीं चल पाया है।
बताया जाता है कि सीहोर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। थाने की बिजली गुल होने का फायदा उठाकर कैदी फरार हो गया। भोपाल की बैरागढ़ पुलिस कल थाने लाई थी। धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस बैरागढ़ लाई थी। सीहोर कोतवाली में दर्ज मामले को लेकर जेल में बंद था। कैदी विदिशा ग्यारसपुर का रहने वाला है। बासौदा, विदिशा, सीहोर, भोपाल में मामले दर्ज है। सुबह संतरी को चकमा देकर बैरागढ़ थाने से भाग गया। भोपाल पुलिस सीहोर ग्यारसपुर सहित अन्य जगहों पर दबिश दे रही है।