Translate

शुक्रवार, 24 नवंबर 2023

VIDEO:- मरीज पर भड़के डॉक्टर साहब...गाली गलौज करते आये नजर...वीडियो वायरल।

 

नेटवर्क सागर। मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पदस्थ एक डॉक्टर का वीडियो सोशल मिडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉक्टर मरीजों के साथ अभद्रता और गाली गलौज करते हुए नजर आ रहे है। यह पूरा वीडियो 18 नवंबर का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हेमंत कोष्टी के पास इलाज कराने आए घायल मरीज के साथ अभद्रता और जमकर गाली गलौज की गई है। 

उल्लेखनीय है कि गढ़ाकोटा में कांग्रेस और बीजेपी के नेता के बीच विवाद के बाद घायल मरीज बीएमसी पहुंचे थे। जहां पर डॉक्टर ने मरीज को नेतागिरी ना करने की चेतावनी देते हुए जमकर चिल्ला चोट की है।