बक्सवाहा। लुहानी के योगेंद्र प्रताप उपाध्यक्ष तो बक्सवाहा के प्रियांशु रावत युवा मोर्चा के महामंत्री हुये नियुक्त।
//सौरभ जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार एवं संभागीय प्रभारी मुकेश सिंह चतुर्वेदी एवं जिला प्रभारी अवधेश नायक के भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह चौहान, विधायक बड़ामलहरा प्रधुम्न सिंह लोधी एवं जिला प्रभारी भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला छतरपुर, जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा नीरज चतुर्वेदी व मंडल अध्यक्ष नीलू सोनी भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बक्सवाहा दीपेन्द्र सिंह परमार की अनुशंसा से युवा मोर्चा मंडल बक्सवाहा की कार्यकारिणी नियुक्त की गई।
जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ नेता के रूप मे अपनी पहचान बनाने बाले युवा समाजसेवी योगेन्द्र प्रताप सिंह लुहानी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए भारतीय जनता पार्टी ने भाजापा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है।
उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें उनके इष्ट मित्रों द्वारा बधाई प्रेषित की गई है।