हमारे वाट्सएप ग्रुप में जुड़िये। 👇
(प्रतीकात्मक फोटो: सभार गूगल)
//रितिक राज शाह//
नेटवर्क इंदौर। मध्यप्रदेश में साइलेंट हार्ट अटैक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इंदौर जेल में पूजा करते हुए कैदी को साइलेंट अटैक आ गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शख्स को सीबीआई कोर्ट ने 02 साल पहले 07 मामलों में 5-5 साल की सजा सुनाई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर के जिला जेल में पूजा कर रहे कैदी को साइलेंट अटैक आया। इसके बाद उसे उपचार के लिए एमवाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
