Translate

शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024

VIDEO:- मैं कलेक्टर से नही डरता हूँ...चल बाहर निकल!!....जिला अस्पताल में डॉक्टर साहब के बिगड़े बोल।

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇 https://chat.whatsapp.com/FhClgayMICLAPIhjxamKmH

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

नेटवर्क छतरपुर। जिला अस्पताल आये दिन सुर्खियों में रहता है, और अब यहाँ एक डॉक्टर का वीडियो वायरल हुआ है, वायरल वीडियो में एक डॉक्टर होमगार्ड व घायल सख्स से अभद्रता करते नजर आ रहे हैं!

विडियो में डॉक्टर बोल रहे हैं कि कलेक्टर- वलेक्टर की धमकी दोगे तो नचवा दूंगा, कलेक्टर से डरता नही हूँ, पहली बात तो गुटका खाकर अस्पताल में मत आना, इतना ही नही डॉक्टर साहब होमगार्ड से यह भी कह रहे हैं की तुम निवेदन नहीं डंडा करते हो, तुम जो दो दो हजार लेकर बिकते हो फालतू बाते मत किया करो।

इतना ही नहीं इसके बाद तो डॉक्टर साहब का पारा कुछ ऐसा चढ़ा है कि वो घायल के कागज भी फेंक देते है।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

घटना 12 फरवरी की बताई जा रही है जब सड़क दुर्घटना में घायल नीलेश दीक्षित नाम के अतिथि शिक्षक को बारीगढ़ अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सिटी स्केन व एक्सरे के लिए भेजा गया था, जहाँ पर जुझारनगर थाने में पदस्थ होमगार्ड् ने घायल सख्स का परिचित होने से सिफारिश क्या कर दी, जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अरुणेंद्र शुक्ला साहब नाराज हो गए।

वहीं इस मामले पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल बोले कि ऐसे सार्वजनिक जीवन में इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं है।हटाए गए डॉक्टर अरुणेंद्र शुक्ला और अब मामले की जांच होगी।