हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇
नेटवर्क खंडवा। एमपी के खंडवा में इंदौर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला जनपद सदस्य और उसके पति को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। उल्लेखनीय है कि सरपंच की शिकायत पर इंदौर लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए जनपद सदस्य अनीता बाई और उसके पति हरे सिंह चौहान के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम की कार्रवाई की है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद सदस्य अनीता बाई और उसके पति हरेसिंह चौहान सरपंच से हर काम में 5% कमीशन मांग कर रहे थे। गांव की पंचायत में तीन आंगनबाड़ी और दो सामुदायिक भवन की स्वीकृति शासन द्वारा दी गई थी। इनके कार्यों का निर्माण पंचायत द्वारा किया जा रहा था। हर एक निर्माण कार्य को लेकर अनिता बाई और उसके पति द्वारा कमीशन मांगा जाता था। जिसकी शिकायत पीड़ित सरपंच ने इंदौर लोकायुक्त से की थी।