हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇
(प्रतीकात्मक फोटो: सभार गूगल)
नेटवर्क रतलाम। एमपी के रतलाम में शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ताल फंटे के सैमीप स्थित एक होटल में देह व्यापार चल रहा है।
एसडीओपी साबेरा अंसारी के नेतृत्व में पुलिस ने होटल में दबिश दी तो होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को वहां भेजा और मामले की पुष्टि की।
पुष्टि होते ही दबिश दी और होटल संचालक संजय पिता रामनारायण राठौड़ (48), मेहरबानसिंह पिता अर्जुनसिंह (35) निवासी गांव किशनगढ़ के अलावा राकेश पिता मदनलाल चौहान (35) निवासी थमगुराड़िया को गिरफ्तार किया।
होटल में एक 40 वर्षीय महिला भी थी, जिसे भी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने दरवाजा बजाया तभी महिला घबरा गई। बचने के लिए पहली मंजिल के पीछे खिड़की से नीचे कूद गई, जिससे वह घायल हो गई।