हमारे वाट्सएप ग्रुप में जुड़िये। 👇
//रितिक राज शाह//
नेटवर्क इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर अंतर्गत कनाड़िया इलाके में एक युवती ने जहर खाकर जान दे दी थी। जांच में पता चला कि उसका मुंह बोला नाबालिग मामा उसे ब्लैकमेल करता था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मामले के संबंध में टीआई केपी यादव ने बताया कि आलोक नगर निवासी 21 वर्षीय युवती ने 3 फरवरी को जहर खा लिया था। वह इंदौर में एक कॉलेज में पढ़ रही थी। उसके मोबाइल जांचे तो आखिरी मैसेज दूर के रिश्ते में लगने वाले मुरैना के एक युवक का निकला। आरोपी ने युवती के मोबाइल में मैसेज और कुछ फोटो देख लिए थे। जिसके दम पर वह उसे लगातार टॉर्चर कर रहा था। वह मैसेज कर मिलने व बात करने के लिए दबाव बनाता था। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने आत्महत्या कर ली थी।