Translate

शनिवार, 16 मार्च 2024

गुंडागर्दी करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार!!....टोल नाका कर्मियों को धमकाने व अवैध वसूली करने का आरोप।

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇

नेटवर्क रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम अंतर्गत पिछले वर्ष 2023 को 18 अगस्त के दिन भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर और उसके साथियों ने टोल नाका चिकालिया पर प्रबंधक और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर गाली-गलौज की थी। 

मारपीट, अवैध वसूली और अवैध पिस्टल से धमकाने को लेकर फरियादी ने केस दर्ज कराया। 

मामले में तीन आरोपियों को फरवरी के पहले पखवाड़े में गिरफ्तार किया जा चुका है। 

वहीं शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम गुर्जर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 थाना प्रभारी बिलपांक प्रीति कटारे ने बताया कि 15 मार्च को शुभम गुर्जर पिता गोवर्धनलाल गुर्जर निवासी जमुनिया व उसके साथी राजवीर पिता गोवर्धनलाल गुर्जर जमुनिया, गौरव पिता कन्हैयालाल गुर्जर मार्तंडगंज, अर्जुन पिता भगवान सिंह खारीवाल मुलथान को गिरफ्तार किया गया।