Translate

गुरुवार, 14 मार्च 2024

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या!!...कारण अज्ञात....जाँच में जुटी पुलिस।

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇

नेटवर्क दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। दरसल, इंदरगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक विवेक शर्मा ने सरकारी राइफल से गले में गोली मारी। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना आज गुरुवार सुबह 07 बजे की है। आरक्षक थाने के पहरे की ड्यूटी पर थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्यों? की आत्महत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक आरक्षक विवेक शर्मा इंदरगढ़ थाने में पदस्थ था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सभी आला अफसर मौके पर पहुंचे। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। कांस्टेबल के खुद को गोली मारने की वजह का पता लगाया जा रहा है।