Translate

मंगलवार, 19 मार्च 2024

लुटेरा प्रेमी जोड़ा!!....महंगे शौक पूरे करने के लिए लूटते थे मोबाइल फ़ोन।

हमारे वाट्सएप ग्रुप में जुड़िये।  👇

नेटवर्क उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की पुलिस ने मोबाइल फोन झपटने वाले प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार महंगे मोबाइल जब्त किए गए हैं। इस मामले में चोरी का फोन खरीदने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

शहर में पिछले दिनों से राह चलते लोगों से मोबाइल झपटने की वारदातें लगातार हो रही थीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोबाइल लूटने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

सोमवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल लूटने के मामले में पीयूष माली और रीना नामक युवती को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ के बाद चोरी के चार महंगे मोबाइल और एक बाइक जब्त की गई है।

 एसपी ने बताया कि दोनों युवक-युवती की हाल ही में सगाई हुई है, जो अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए मोबाइल लूटने की वारदातें करते थे। पुलिस ने इनसे चोरी का मोबाइल खरीदने वाले गोविंद चौहान और फरदीन खान को भी गिरफ्तार किया है। एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का रिवॉर्ड दिया है।