नेटवर्क बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल शहर से सटे सोनाघाटी इलाके में सड़क किनारे सोमवार सुबह मजदूर महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की अज्ञात व्यक्ति ने शराब की बोतल से गला काटकर हत्या कर दी।
वहीं पुलिस ने प्रथम दृष्टया रेप कर हत्या करने की आशंका जाहिर की है।
खबर के अनुसार महिला का किसी बाहरी व्यक्ति से विवाद था और ससुराल पक्ष के लोग महिला से मारपीट भी करते थे। पुलिस दोनों क पक्षों पर जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनाघाटी निवासी रामकली उर्फ पुष्पा पति गणेश उइके (30) मजदूरी करती थी। पति मानसिक बीमार है। सोमवार सुबह महिला का शव घर से 200 मीटर दूरी पर के निजी स्कूल के सामने सड़क किनारे पर पड़ा मिला। पुलिस ने बताया महिला की हत्या शराब की बोतल से गला की काटकर की है। शरीर पर कपड़े नहीं यह थे। घर के लोग भी उससे मारपीट करते थे। जांच की जा रही है।