हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇
https://chat.whatsapp.com/CqqREhDGMkoIAnprUxUB1z
//रितिक राज शाह//
नेटवर्क इंदौर। भाई के यहां मिलने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसका दिल 550 ग्राम वजनी था, जबकि सामान्य मनुष्य के दिल का वजन 350 ग्राम तक रहता है।
मध्यप्रदेश के इंदौर अंतर्गत राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार पालदा निवासी अनुज (18) पिता भगवान सिंह यादव की मंगलवार रात को मौत हो गई। वह मूल रूप से सागर का रहने वाला था।
पीएम करने वाले जिला अस्पताल के फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. भरत वाजपेयी ने बताया कि उनके जीवन में यह दूसरा मौका है जब इतने बड़े दिल वाले व्यक्ति का पीएम किया। दो साल पहले दिल्ली के एक व्यापारी मनोज अग्रवाल की फ्लाइट में मौत हुई थी। उसका भी दिल 550 ग्राम था।
मृतक के बड़े भाई रितिक ने बताया कि अनुज एक डायमंड कंपनी में काम करता था। 25 मार्च से ही उसकी तबीयत बिगड़ रही थी। 26 मार्च को निजी अस्पताल में 2-3 घंटे इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। पता चला है कि उसने 25 मार्च को दोस्तों के साथ पार्टी की थी।