Translate

सोमवार, 18 मार्च 2024

बहू करती थी प्रेमी से बात!!....नाराज ससुर ने उतारा मौत के घाट..अब जायेगा हवालात।

हमारे वाट्सएप ग्रुप में जुड़िये।  👇
(प्रतीकात्मक फोटो: सभार गूगल)

नेटवर्क झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ पुलिस ने शुक्रवार को अंधेकत्ल का खुलासा करते हुए बहू की हत्या मामले में ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ससुर ने बहू को रात में अपने प्रेमी से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद हुए विवाद में उसने बहू को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी और कहानी गढ़ते हुए एक चौकीदार का नाम ले लिया।

पुलिस के मुताबिक 15 मार्च को सुरतान डामोर निवासी ढेकल बड़ी ने थाना कोतवाली झाबुआ पर रिपोर्ट की कि रात को वह परिजनों के साथ खाना खाकर सो रहा था। रात 01 बजे के लगभग कुछ लोग उसके घर के पास आए। ये लोग चिल्लाने लगे कि वेरी (दुश्मन) को पकड़ लो तो सुरतान और परिवार के लोग उन्हें चोर समझकर भागे। इस दौरान उन्होंने बहू सन्नु पति कमलेश की हत्या कर दी। मारने वाले में एक की आवाज ग्राम डेकल बड़ी के चौकीदार नरसिंह डामोर की थी।

पुलिस जांच में जब कुछ सामने नहीं आया तो पुलिस ने सुरतान से कड़ाई से पूछताछ की तो सुरतान डामोर ने बताया उसकी बहू सन्नु खाना खाने के बाद से रात्रि में फोन पर बात कर रही थी।

 सुरतान ने बोला कि मेरा लड़का गुजरात में मजदूरी कर रहा है और तू किसी और आदमी से बात कर रही है। इसे लेकर कहासुनी के बाद गुस्से में आकर ससुर सुरतान ने सन्नू को नीचे गिरा दिया और पत्थर से सिर व चेहरे पर हमला कर जान से मार दिया।